सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

खूबसूरत लड़किया

खूबसूरत लड़कियां नहीं मिलतीं आसानी से होती हैं कई प्रतियोगिताएं मिस सिटी से मिस यूनिवर्स तक अब मिसेज भी होने लगी हैं इसके बावजूद नहीं मिलतीं उनके चेहरे पर लिपे होते हैं प्रायोजकों के लेप हर अंग पर लिपटी होती हैं आयोजकों की चिंदियां फिर भी नहीं होतीं वे खूबसूरत उनके चेहरे पर चमकता है बाजार अंतत: खारिज हो जाती हैं अगले साल खूबसूरत लड़कियां नहीं मिलती प्रतियोगिताओं से खूबसूरत लड़कियां जूझती हैं जीवन से उनके चेहरे पर चमकती हैं पसीने की बूंदें उनके दिल में होती है निश्‍‍छलता नहीं जानतीं वे बाजार भाव वे बिकाऊ नहीं

2 टिप्‍पणियां: